श्रीनगर, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन से मुलाकात की और उन्हें हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट दिया।
महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर(33) के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया, “आमिर असली हीरो हैं, प्रेरणा देते रहो! आपसे मिल कर अच्छा लगा।" क्रिकेट के दिग्गज ने आमिर को एक हस्ताक्षरित बल्ला उपहार में दिया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के निवासी आमिर के दोनों हाथ न होने के बावजूद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग अन्य क्रिकेटरों की तरह ही करते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेटर से मुलाकात की

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

