सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को दिया 163 रनों का लक्ष्य

Wasim31 March 20241 min read0 viewsखेल

अहमदाबाद 31 मार्च (कड़वा सत्य) अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा की 29-29 रनों की पारियों सहित टीम प्रयास के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें मैच गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत के तहत पहले विकेट लिये 34 रन जोड़े। उमरजई ने पांचवें ओवर में मयंक को 16 रन पर आउटकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। उसके बाद सातवें ओवर में नूर अहमद ने ट्रैविस को 19 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद जो भी बल्लेबाज पिच आये उन्होंने तेजी से के साथ रन बटोरे। अभिषेक शर्मा ने 20 गेदों में दो चौके और दो छक्कों के साथ 29 रनों की पारी खेली। एडन मारक्रम ने 17 रन बनाये। हाइनरिक क्लासन 13 गेंदों में 24 रन और शाहबाज अहमद 20 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुये।
अब्दुल समद 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली। समद आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। कप्तान पैट कमिंस दो रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।
गुजरात जायंट्स की ओर से मोहित शर्मा ने तीन विकेट लिये। अजमतउल्लाह उमरजई, उमेश यादव,राशिद खान और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया।
 
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment