सीह और जिलिंस्की जोड़ी ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल का खिताब

Wasim26 January 20241 min read0 viewsखेल

मेलबर्न 26 जनवरी (कड़वा सत्य) ताईवान की टेनिस स्टार सीह सु वेई और पोलैंड के जान जिलिंस्की की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए शुक्रवार को अमेरिका की डिजाइरे क्रावजिक और ब्रिटेन के नील स्कुपस्की की जोड़ी को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया है।
आज यहां खेले गये एक रोमांचक मुकाबले में सीह और जिलिंस्की जोड़ी ने फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी डेसिरे क्रॉस्जिवक और ब्रिटेन के नील स्कुपस्की को दो घंटे से कम समय में 6-7(5-7), 6-4, 11-9 से हराया।

Share:

Comments

Leave a comment