स्पेन के खिलाफ खुद को परखने उतरेगी भारतीय टीम

Wasim18 February 20241 min read0 viewsखेल

राउरकेला, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम एचआईएच हॉकी प्रो लीग में सोमवार को स्पेन के खिलाफ खुद को और परखने के उतरेगी है।
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में कल होने वाले मुकाबले को लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “स्पेन और यहां आयी अन्य सभी टीमों के खिलाफ खेलना कठिन है। स्पेन के साथ अपने पहले मैच के अलावा, हमने ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ अपने मैचों से बहुत कुछ सीखा और आयरलैंड के खिलाफ खेल भी कठिन था। हमारे लिए, पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले ये महत्वपूर्ण मैच हैं, टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और हम खुद को और परखने के लिए राउरकेला में फिर से स्पेन से भिड़ने के इच्छुक हैं।”

Share:

Comments

Leave a comment