हरियाणा, झारखंड, मप्र और महाराष्ट्र हॉकी महिला टीम सेमीफाइनल में जीत को लेकर आश्वस्त

Wasim21 March 20241 min read0 viewsखेल

पुणे, 21 मार्च (कड़वा सत्य) चौदहवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
हरियाणा टूर्नामेंट में अब तक की सबसे प्रभावशाली टीम रही है और इसमें 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। टीम क्वार्टर फाइनल में ओडिशा को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गयी है। इससे पहले हरियाणा ने असम को 15-0 से और पुड्डुचेरी को 22-0 से हराकर पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल कर नॉकआउट दौर में प्रवेश किया था।

Share:

Comments

Leave a comment