हॉकी इंडिया ने एचआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का किया ऐलान

Wasim1 February 20242 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 16 फरवरी से शुरु हो रही एचआईएच प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है।
भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के भुवनेश्वर और राउरकेला चरणों में भाग लेगी। भुवनेश्वर चरण 10 फरवरी को शुरू होगा और 16 फरवरी को समाप्त होगा जबकि राउरकेला चरण 19 फरवरी को शुरू होगा और 25 फरवरी को समाप्त होगा।
भारत 10 फरवरी को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए दोनों चरणों में आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा।
टीम की अगुवाई ड्रैग-फ्लिकिंग हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर उप-कप्तान हार्दिक सिंह की अनुभवी जोड़ी करेगी। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी श्रीजेश परट्टू रवींद्रन और कृष्ण बहादुर पाठक पर होगी, जबकि रक्षात्मक लाइनअप में हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुमित, संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह शामिल हैं।
मिडफील्ड अनुभाग की कमान हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलकंठ शर्मा और रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम जैसे ऊर्जावान खिलाड़ियों पर होगी। फॉरवर्ड पंक्ति में ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अरायजीत सिंह हुंदल पर है।
टीम चयन पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हमने सावधानीपूर्वक एक अच्छी तरह से संतुलित टीम का चयन किया है, जिसमें युवाओं के जोश के साथ अनुभवी विशेषज्ञता का मिश्रण है। हमारा लक्ष्य उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम एक एकजुट इकाई बनाना है।”
उन्होंने कहा कि एफआईएच प्रो लीग हमारी रणनीतियों को निखारने और शीर्ष स्तरीय विरोधियों के खिलाफ हमारे कौशल को मापने के लिए एक आदर्श मंच है। लीग का महत्व सर्वोपरि है। यह सुधार के लिए क्षेत्रों को इंगित करने का अवसर। हमें विश्वास है कि यह स्पर्धा हमारे प्रदर्शन को निखार लायेगा और हमें आत्मविश्वास के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।
राम

Share:

Comments

Leave a comment