14वीं हॉकी इंडिया सीरियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप कल से

Wasim12 March 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 12 मार्च (कड़वा सत्य) 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप बुधवार से पुणे के पिंपरी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी।
कल से शुरु हो रही चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 27 टीमों को आठ पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में मौजूदा चैंपियन मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ है। पूल बी में पिछले साल की उपविजेता और इस साल के संस्करण का मेजबान महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल है। पूल सी में झारखंड, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं। पूल डी में हरियाणा, पुडुचेरी और असम हैं। पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, चंडीगढ़ और गोवा हैं। पूल एफ में पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और मिजोरम हैं। कर्नाटक खुद को पूल जी में मणिपुर, उत्तराखंड और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के साथ है। पूल एच में बंगाल, तमिलनाडु , गुजरात और तेलंगाना शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment