लखनऊ, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष बीच हैंडबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के लिए पहला पदक हासिल किया। इसके बाद वुशू खिलाड़ी मोहित थापा ने ननदाओ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया।
देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धा में पुरुष ननदाओ वर्ग में मेरठ के मोहित थापा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8.71 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ने 8.74 अंक के साथ स्वर्ण और राजस्थान के खिलाड़ी ने 8.66 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
इससे पहले, शिवपुरी ऋषिकेश में आयोजित बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक मुकाबले में राजस्थान को रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में 18-22, 25-16 (5-1) से हराया। मैच के पहले सेट में राजस्थान ने तेज़ शुरुआत करते हुए 22-18 से जीत दर्ज की, लेकिन यूपी ने मोहित यादव और शुभम सिंह के शानदार खेल के दम पर दूसरे सेट में 25-16 की जीत से मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक पेनाल्टी शूटआउट में यूपी ने 5 गोल किए, जबकि राजस्थान की टीम केवल 1 गोल ही कर सकी। इस दौरान यूपी के गोलकीपर सौरभ ने शानदार बचाव किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।
कड़वा सत्य
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

