केलांग, 17 जून (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में ताशीगंग के पास एक खड्ड से पिछले तीन दिनों से लापता अमेरिकी नागरिक व पैराग्लाइडर ट्रेवर बोकस्टाहलर का शव रविवार को ब द किया गया।
पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक बोकस्टाहलर (31) गुरुवार को स्पीति घाटी की अपनी यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। इसके बाद एक खोज दल का गठन किया गया। टीम ने काजा के विभिन्न इलाकों में तलाशी की और ताशीगंग के पास एक सुनसान इलाके के पास ट्रेवर द्वारा किराए पर ली गई मोटरसाइकिल ब द की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक दिन बाद सेना की डोगरा रेजिमेंट की सहायता से एक ड्रोन ने शुक्रवार को की और ताशीगंग के बीच एक गहरी खाई में फंसे एक पैराशूट की पहचान की।
अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव लाहौल-स्पीति से ब द

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

