आईजीआई कॉलेज बना पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट में महिला वर्ग का चैंपियन

Wasim28 February 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 28 फरवरी (कड़वा सत्य) इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने बुधवार को (आईजीआईपीईएसएस) दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी को फाइनल में 4-2 से हराकर दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2024 के महिला वर्ग का खिताब जीत लिया।
आज यहां खेल गये फाइनल मुकाबले में आईजीआईपीईएसएस टीम की ओर से शालिनी ने तीन और कंचन ने एक गोल किया। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी की ओर से सोनाली ने दो गोल दागे।

Share:

Comments

Leave a comment