आईपीएल में इस बार घर बैठे टिकट मंगा सकेंगे क्रिकेट प्रेमी

Wasim15 March 20241 min read0 viewsखेल

लखनऊ, 15 मार्च (कड़वा सत्य) लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने टाटा आईपीएल 2024 के लिए ऑनलाइन मनोरंजन प्लेटफार्म बुक माई शो को एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर बनाया है। यहां से क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन टिकट बुक करने के साथ ही उसे होम डिलीवरी ऑप्शन से अपने घर पर भी मंगा सकते हैं।
एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर के रूप में बुक माई शो एलएसजी के सभी घरेलू मैचों के टिकट खरीदने के लिए प्रशंसकों को होम डिलीवरी विकल्प का लाभ उठाने का विकल्प भी प्रदान करेगा। एलएसजी प्रबंधन की ओर से बुक माई शो के सहयोग से शहर के मध्य में कई स्थानों पर बॉक्स ऑफिस भी स्थापित किए जाएंगे। जहां से लोग सुगमता से टिकट ले सकेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment