इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

Wasim29 March 20241 min read0 viewsखेल

वेलिंगटन, 29 मार्च (कड़वा सत्य) कप्तान हैदर नाइट की 35 रनों की पारी और नेट साइवर ब्रंट हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली है।
इंग्लैंड की टीम ने 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में माया बूशेर छह रन का विकेट खोया। आठवें ओवर में ऐलिस कैप्सी भी 25 रन और उसके बाद डेनिएल वायट ने 21 रन बनाकर आउट हो गई। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन था। नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हैदर नाइट ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 121 रन तक ले गई। ब्रंट ने 27 गेंदों में 31 रन बनाये। वहीं हैदर नाइट ने टीम के लिए 28 गेंदों मे सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। एमी जोंस और सोफिया डंकली छह-छह रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

Share:

Comments

Leave a comment