एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 83 रनों से हराया

Wasim4 February 20241 min read0 viewsखेल

सिडनी 04 फरवरी (कड़वा सत्य) जॉश हेजलवुड और शॉन ऐबट ने तीन-तीन विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 83 रन से हराते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। नौवें ओवर में वेस्टइंडीज के 87 रनों पर चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। वेस्टइंडीज के केसी कार्टी ने सर्वाधिक 40 रन बनाये। इसके अलावा कप्तान शे हॉप 29 रन, रॉस्टन चेज 25 रन, अल्जारी जोसेफ19 रन और ऐलेक ऐथनेज 10 रन बनाकर आउट हुये। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43.3 ओवर में 175 रन पर ढ़ेर कर मुकाबला जीत लिया।

Share:

Comments

Leave a comment