एशियन लीजेंड्स लीग में चमक बिखेरेंगे पांच देशों के दिग्गज

Wasim31 January 20241 min read0 viewsखेल

नई दिल्ली, 31 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेट सितारे 13 मार्च से शुरु होने वाली एशियन लीजेंड्स लीग में अपनी चमक बिखेरेंगे।
वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप ने बुधवार को एशियन लीजेंड्स लीग के उद्घाटन संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की। इस रोमांचक टी20 टूर्नामेंट में एशिया के पांच बड़े क्रिकेटिंग देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दिग्गज सितारों से बनी टीमें 13 से 21 मार्च तक प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Share:

Comments

Leave a comment