ऑस्ट्रेलिया ने की पाकिस्तान के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा

Wasim18 December 20231 min read0 viewsखेल

मेलबर्न, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया ने 26 दिसंबर को पाकिस्तान के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है।
चयनकर्ताओं ने पहले टेस्ट मैच के बाद अपने तेज गेंदबाज लांस मोरिस को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। वह बीबीएल में पर्थ स्कोरचर्स के लिए खेल सकते हैं। पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम चुनी गई थी। इस बार भी टीम में स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को उपकप्तान बनाया गया है और टीम की अगुवाई पैट कमिंस करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment