ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Wasim11 February 20241 min read0 viewsखेल

बेनोनी,11 फरवरी (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के फानइल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर कहा कि वह स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। टॉम कैंपबेल के स्थान पर चार्ली एंडरसन की टीम में वापसी हुई है।
भारतीय कप्तान उदय सहरान ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह विश्वकप उनके और उनके साथियों के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों देशों की टीम इस प्रकार:-
भारत अंडर-19 टीम: आदर्श सिंह, अर्शीन कुलकर्णी , मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन ढास, अरावेल्ली अवनीश (विकेटकीपर) मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिंबानी और सौमी पांडे।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन और कैलम विडलर।
राम

Share:

Comments

Leave a comment