ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का लक्ष्य

Wasim11 February 20241 min read0 viewsखेल

बेनोनी,11 फरवरी (कड़वा सत्य) हरजस सिंह की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी और ओलिवर पीक के नाबाद 46 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के फानइल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है और तीसरे ओवर में मात्र 16 रन के स्कोर पर उसने सैम कॉन्स्टास शून्य का पहला विकेट गंवा दिया।

Share:

Comments

Leave a comment