ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 339 रनों का लक्ष्य

Wasim2 January 20241 min read0 viewsखेल

मुम्बई 02 जनवरी (कड़वा सत्य) फोएबे लिचफील्ड की 119 रनों की शतकीय और अलिसा हीली की 82 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे और श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया है।
वानखेड़े स्टेडियम में आज टॉस पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड और एलिसा हीली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 189 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी। लिचफील्ड ने 125 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के के मदद से 119 रन बनाए। वहीं कप्तान एलिसा हीली ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 85 गेंदों में 82 रन की पारी खेली।
एलिस पेरी 16 रन, एश्ली गार्डनर 30, ऐनाबेल सदरलैंड 23 रन, बेथ मूनी तीन रन और तालिया मैक्ग्रा शून्य पर आउट हुई। जॉर्जिया वेयरहम 11 और अलाना किंग 26 रन पर नाबाद रही। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर श्रेयंका पाटिल ने तीन विकेट लिये। अमनजोत कौर को दो विकेट मिले तथा पूजा वस्त्रकर और दीप्ति शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment