ओडिशा हॉकी प्रेमियों के समर्थन से हमें ऊर्जा मिली: हरमनप्रीत

Wasim26 February 20241 min read0 viewsखेल

राउरकेला, 26 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी प्रो लीग में ओडिशा के हॉकी प्रेमियों के समर्थन से हमें ऊर्जा मिली और हम शानदार प्रदर्शन का मुजाहिरा कर पाये।
हरमनप्रीत सिंह ने ओडिशा के हॉकी प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “राउरकेला में खेलना हमारे लिए हमेशा विशेष होता है। हमें जो अविश्वसनीय समर्थन मिला उससे हमारे प्रदर्शन में ऊर्जा से ओतप्रोत हुए और हम निर्धारित समय में एक भी मैच गंवाए बिना यहां अजेय बने हुए हैं।” उन्होंने कहा, “हम राउरकेला में इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखकर खुश हैं।”

Share:

Comments

Leave a comment