नयी दिल्ली, 17 जुलाई (कड़वा सत्य) पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ट्रिनिटी गोल्फ चैम्पियंस लीग (टीजीसीएल) के दूसरे संस्करण के साथ वापस आ चुके हैं, यह वह टूर्नामेंट है जो भारतीय गोल्फ को एक टीम स्पोर्ट का आकार दे रहा है।
सितंबर माह में बेंगलुरु में होने वाली यह रोमांचक प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा और रणनीतिक टीमवर्क का एक अभूतपूर्व मिश्रण होगी। कपिल देव ने यह घोषणा करते हुये कहा “ गोल्फ एक ऐसा खेल है जिसमें उच्च स्तर का कौशल और फोकस चाहिए होता है। लेकिन इस खेल को अक्सर एक व्यक्तिगत प्रयास के तौर पर देखा जाता है। टीजीसीएल के दूसरे संस्करण में हम पेशेवरों, अमेच्योर और सेलिब्रिटी गोल्फरों को एक साथ ला रहे हैं जो एक टीम के तौर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस तरह जो सौहार्द और रणनीतिक सहयोग देखने को मिलेगा वह गोल्फ के प्रशंसकों के लिए अभूतपूर्व होगा। हम 8 टीमों को प्रस्तुत करते हुए बहुत रोमांचित हैं जिनमें एक टीम विदेशी है। कैप्टिवेटिंग टीम फॉरमेट एवं देश-विदेश के प्रतिभाशाली गोल्फरों की सहभागिता के साथ टीजीसीएल का दूसरा संस्करण वादा करता है कि गोल्फ ियों एवं खेलों का शौक रखने वालों के लिए यह बेहद दिलचस्प अनुभव होगा।”
कपिल देव ने टीजीसीएल के दूसरे संस्करण की घोषणा की

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

