अहमदाबाद, 08 मार्च (कड़वा सत्य) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम गुजरात टाइटंस ने 200 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया के सबसे बड़े फेंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 को शुक्रवार को अपना नया प्रमुख प्रायोजक नामित किया। इस साझेदारी के बाद आगामी सीजन के दौरान ड्रीम 11 के लोगो को गुजरात टाइटन्स की जर्सी के सामने प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
आईपीएल के आज यहां जारी बयान के अनुसार इस साझेदारी से आईपीएल के अनूठे उत्साह और प्रशंसकों के जुड़ाव का लाभ होगा तथा दोनों ब्रांडों को अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस एसोसिएशन के साथ ड्रीम 11 के 200 मिलियन क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान पर खेल के जुनून से जुड़ने का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर ड्रीम 11 के शानदार फंतासी खेल अनुभव के जरिये गुजरात टाइटन्स के प्रशंसकों को खेल के एक नए रोमांच से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
गुजरात टाइटंस ने ड्रीम 11 को प्रमुख प्रायोजक किया घोषित

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

