हरारे 13 जुलाई (कड़वा सत्य) सिकंदर रजा (46) की कप्तानी पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शनिवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ले मधेवीरे और तड़िवनाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने जिम्बाब्वे के लिए अच्छी शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े। नौंवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने तड़िवनाशे मारुमानी (32) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में शिवम दूबे ने वेस्ले मधेवीरे (25) को पवेलियन भेज दिया। 14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने ब्रायन बेनेट (9) को आउट किया। जोनाथन कैंपबेल (3) पर रनआउट हुये। डिओन मेयर्स (12) और क्लाइव मडांडे (7) का शिकार खलील अहमद ने किया। 19वें ओवर में तुषार देशपांडे ने सिकंदर रजा को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। सिकंदर रजा ने 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुये (46) रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से खलील अहमद ने दाे विकेट लिये। तुषार देशपांडे,अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 153 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

