जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा पंजाब एफसी

Wasim15 February 20241 min read0 viewsखेल

नई दिल्ली, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीज़न के राउंड 15 में मजबूत जमशेदपुर एफसी के खिलाफ पंजाब एफसी लगातार तीसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रहे पंजाब ने बेंगलुरु एफसी और केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से हराकर अपने दोनों मैच समान अंदाज में जीते। दूसरी ओर जमशेदपुर एफसी ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 3-2 से शानदार वापसी की और अपने पिछले तीन मैचों में अजेय रही।

Share:

Comments

Leave a comment