जोकोविच ने अलेक्जेंडर को और गाफ ने क्लारा को हराया

Wasim10 March 20241 min read0 viewsखेल

इंडियन वेल्स 10 मार्च (कड़वा सत्य) सर्बियाई स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में पांच वर्ष बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के अलेक्जेंडर वुकिच पर जीत दर्ज की है।
शनिवार को खेले गये मुकाबले में जोकोविच ने अलेक्जेंडर को 6-2, 5-7, 6-3 से हराया। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम एकल का खिताब जीतने वाले जोकोविच की एटीपी मास्टर्स 1000 सीरीज स्पर्धा में यह 400वीं जीत है। वह यह कारनामा करने वाले स्पेन के राफेल नडाल के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।

Share:

Comments

Leave a comment