दांबुला 19 फरवरी (कड़वा सत्य) सदीरा समराविक्रमा की 51 रनों की अर्धशतकीय और एंजलो मैथ्यूज की तूफानी नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। निसंका को 25 रन पर उमरजई ने पगबाधा आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में मेंडिस 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। धनंजय डीसिल्वा 14 रन बनाकर आउट हुये। सदीरा समराविक्रमा ने 42 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। कप्तान वानिंदु हसरंगा 22 रन बनाकर आउट हुये। अंतिम ओवरों में एंजलो मैथ्यूज ने 22 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन ठोक डाले। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह उमरजई और मोहम्मद करीब ने दो-दो विकेट लिये। नवीन उल हक और फजलहक फारूकी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने दिया अफगानिस्तान को 188 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

