तीन साल के लिए पीसीबी चेयरमैन बने मोहसिन नकवी

Wasim6 February 20241 min read0 viewsखेल

लाहौर 06 फरवरी (कड़वा सत्य) नेशनल क्रिकेट एकेडमी की बैठक में मंगलवार को सर्वसम्मति से पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी को तीन साल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शाह खरवार ने आज लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बुलाई गई विशेष बैठक में मोहसिन रजा नकवी को पीसीबी का नया अध्यक्ष चुना। वह पीसीबी के 37वें अध्यक्ष है। नकवी इस समय पंजाब प्रांत कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री है। वह दोनों पदों का निर्वहन करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment