दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी हुए दूसरे टेस्ट से बाहर

Wasim30 December 20231 min read0 viewsखेल

केप टाउन 30 दिसंबर (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा पैर में खिंचाव चलते टीम से बाहर हो गए थे।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। सीएसए ने बताया कि कोएत्जी के पेल्विक में सूजन है। पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें यह तकलीफ थी, लेकिन दूसरे मैच से उन्हें बाहर कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आगामी सीरीज को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला किया है।

Share:

Comments

Leave a comment