क्वालालंपुर 02 फरवरी (कड़वा सत्य) निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। जी तृषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच तथा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
जी तृषा (तीन विकेट/ नाबाद 44 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से पराजित कर अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2023 में शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने यह चैंपियनशिप जीती थी।
दक्षिण अफ्रीका के 82 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जी कमालिनी और जी तृषा की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 36 रन जोड़े। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर कायला रेनेके ने जी कमालिनी(आठ) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने सनिका चलके ने जी तृषा के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रनों की अवजित साझेदारी हुई। जी तृषा ने 33 गेंदाें में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 44) रनों की पारी खेली। वहीं सनिका चलके ने 22 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 26) रन बनाये। सनिका चलके ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत के लिए विजयी चौका लगाया। भारत ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। जी तृषा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रन बनाये और सात विकेट लिये।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 11 के स्कोर पर सिमॉन लुरेंस (शून्य) का पहला तथा 20 के स्कोर पर जेम्मा बोथा (16) के रूप में दूसरा और इसक बाद दियारा लाकन (तीन) के रूप में तीसरा विकेट गवां दिया। कप्तान कायला रेनेके (सात) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। करबो मेसो (10) और फे काउलिंग (15) रन बनाकर आउट हुई। मीके वान वूर्स्ट ने टीम के लिए (23) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका टीम ने निर्धारित 20 ओवरों तक मैच खिंचा लेकिन वह 82 रन का ही स्कोर खड़ा सकी।
भारत की ओरसे जी तृषा ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये। पारुनिका सिसोदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा को दो-दो विकेट मिले। शबनम एम डी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

