चेन्नई, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) मेजबान तमिलनाडु और दिल्ली ने रविवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के दूसरे दिन सोमवार को दो-दो स्वर्ण पदक जीते जबकि पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़ और मणिपुर ने एक-एक पदक के साथ अंक तालिका में अपना नाम जोड़ा।
नव्या एसएच ने लड़कियों के पारंपरिक योगासन में दिन का पहला स्वर्ण जीता और फेंसर अर्लिन एवी ने लड़कों के सेबर में हरियाणा के लक्ष्य बडसेर को 15-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे तमिलनाडु की पदकों की संख्या छह हो गई, जिसमें चार स्वर्ण और दो कांस्य शामिल हैं।
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने जूडोकाओं के अच्छे प्रदर्श के दम पर दिल्ली ने प्रस्तावित पांच स्वर्ण पदकों में से दो और दो अन्य रजत पदकों की मदद से पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
लड़कियों के 48 किग्रा वर्ग में तन्नू मान ने अपने ही साथी जानवी यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनुराग सागर ने पंजाब के नकुल अरोड़ा को हराकर लड़कों के 55 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी तरह दीक्षा को लड़कियों के 44 किग्रा वर्ग में गुजरात की अंकिता एन से हार गईं और रजत पदक हासिल किया। चंडीगढ़ की सपना (लड़कियां 40 किग्रा) और पंजाब के शिवांश वशिष्ठ (लड़के 50 किग्रा) ने इस स्पर्धा के अन्य स्वर्ण पदक जीते।
इससे पहले दिन में, तमिलनाडु की नव्या एसएच ने लड़कियों के पारंपरिक योगासन में 64.75 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह योगासन में मेजबान को दूसरा स्वर्ण मिला है। पश्चिम बंगाल की अरन्या हुतैत (64.42 अंक) और रितु मंडल (63.5 अंक) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।
टीएनपीईएसयू में खेली जा रही तलवारबाजी प्रतियोगिता में मणिपुर के के. अभिनाश ने बालक वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र के तेजस पाटिल को हराकर सोना का तमगा जीती।
कबड्डी में, बालक वर्ग के चैंपियन हरियाणा ने महाराष्ट्र पर 45-28 की आसान जीत के साथ राजस्थान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में खेलना सुनिश्चित किया। राजस्थान ने इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 41-23 से हराया था।
प्रदीप
दिल्ली ने जीते दो स्वर्ण,पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़, मणिपुर ने भी खोता खाता

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

