नामीबिया के लॉफ्टी ईटन ने लगाया सबसे तेज टी-20 शतक

Wasim27 February 20241 min read0 viewsखेल

कीर्तिपुर 27 फरवरी (कड़वा सत्य) नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 33 गेंद में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।
लॉफ्टी-ईटन ने इस शतक के साथ नेपाल के कुशल मल्‍ला का रिकॉर्ड एक गेंद से तोड़ दिया। कुल मिलाकर लॉफ्टी ईटन ने 36 गेंद में 101 रन बनाए जिसमें 11 चौके और आठ छक्‍के शामिल थे। उन्‍होंने 92 रन चौके और छक्के जड़ कर बनाये जोकि टी-20 में किसी बल्‍लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं।

Share:

Comments

Leave a comment