न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हराया, श्रृंखला 2-0 से जीती

Wasim16 February 20241 min read0 viewsखेल

हैमिल्टन 16 फरवरी (कड़वा सत्य) केन विलियमसन नाबाद 133 की रिकॉर्ड शतकीय और विल यंग की नाबाद 60 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्‍यूजीलैंड ने शुक्रवार को दूसरे टेस्‍ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है और इसी के साथ उसने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली है।
न्यूजीलैंड ने आज चौथे दिन एक विकेट पर 40 के स्‍कोर से आगे खेलना शुरु किया। डान पीड्ट ने हमजा के हाथों टॉम लैथम 30 रन को कैच आउट कराया। इसके बाद विलियमसन ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। रचिन रविंद्र 20 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें पीट ने ब्रांड के कैच आउट कराया। डेवन कॉन्वे को कल पीट ने 17 रन पर पगबाधा आउट कर दिया था। न्‍यूजीलैंड ने 94.2 ओवर में तीन विकेट पर 269 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। केन विलियमसन ने 260 गेंदों में 12 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 133 रन बनाए। विल यंग 60 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment