उदयपुर 19 जून (कड़वा सत्य) राजस्थान में उदयपुर की माहेश्वरी चौहान ने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की ओर से राष्ट्रीय चयन समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक के बाद आगामी पेरिस-2024 ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय शॉटगन टीम की घोषणा कर दी गई। माहेश्वरी और अनंतजीत स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में एकमात्र भारतीय जोड़ी के रूप में शामिल होंगी। उनके नाम स्कीट इवेंट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी हैं। माहेश्वरी इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
इससे पहले कतर की राजधानी दोहा में आईएसएसएफ शॉटगन ओलिंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में माहेश्वरी ने महिलाओं की स्कीट शूटिंग में सिल्वर जीता था। माहेश्वरी चौहान का ओलंपिक इवेंट आगामी तीन से पांच अगस्त तक पेरिस ओलंपिक में शातेरू में होगा। इसके लिए वह इटली में एक महीने से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। वह 25 जून को उदयपुर आएंगी एवं जुलाई में फिर से इटली अभ्यास के लिए प्रस्थान करेंगीं तथा वहां से पेरिस के लिए रवाना होंगी।
सिंह अशोक
कड़वा सत्य
पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में उदयपुर की माहेश्वरी का चयन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

