पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए आरती ने किया क्वालीफाई

Wasim3 February 20241 min read0 viewsखेल

पुणे, 3 फरवरी (कड़वा सत्य) उभरती भारतीय शटलर आरती पाटिल ने 20 से 25 फरवरी तक थाईलैंड में होने वाली आगामी बीडब्ल्यूएफ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
23 वर्षीय कोल्हापुर निवासी वर्तमान में महिला एकल (खड़ी/ऊपरी अंग हानि) एसयू5 विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर है। खेलो इंडिया की स्वर्ण पदक विजेता आरती ने 2017 एशियाई युवा पैरा खेलों में मिश्रित युगल में रजत पदक जीता था। उन्होने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में महिला एकल और युगल स्पर्धाओं में सात कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment