प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी

Wasim9 January 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 09 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और अटूट समर्पण को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का भी मान बढ़ाया है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 समारोह के बारे में राष्ट्रपति के पोस्ट का जवाब में प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा,“राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के प्रख्यात विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का भी मान बढ़ाया है।”

Share:

Comments

Leave a comment