फिरकी पर नाचा इंग्लैंड का बैजबाल क्रिकेट,मैच और सीरीज भारत के नाम

Wasim9 March 20241 min read0 viewsखेल

धर्मशाला 09 मार्च (कड़वा सत्य) अपने टेस्ट करियर के 100वें मैच में रविचंद्रन अश्विन (51 रन पर चार विकेट और 77 रन पर पांच विकेट) के यादगार प्रदर्शन के अलावा कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा कर पांच मैचों की श्रृखंला को 4-1 से अपने नाम कर लिया।
भारत इसी के साथ न्यूजीलैंड को पछाड़ कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली पायदान पर पहुंच गया है।

Share:

Comments

Leave a comment