किंग्सटाउन, 13 जून (कड़वा सत्य) शाकिब अल हसन नाबाद (64) की अर्धशतकीय और तंजिद हसन (35) रनों की पारियों के दम पर बंगलादेश ने गुरुवार टी-20 विश्वकप के 27वें मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में कप्तान नजमुल शान्तो (1) को आर्यन दत्ता ने विक्रमजीत के हाथों कैच आउट करा दिया। चौथे ओवर में लिटन कुमार दास भी (1) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय शाकिब अल हसन और तंजिद हसन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में पॉल वैन मीकरेन ने तंजिद हसन को आउट कर बंगलादेश को तीसरा झटका दिया। तंजिद ने 25 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रन बनाये। मो. तौहीद हृदोय (9) और महमुदउल्लाह (25) रन बनाकर आउट हुये। शाकिब अल हसन ने 46 गेंदों में नौ चौके लगाते हुये नाबाद 64 रनों की पारी खेली। जाकेर अली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।
नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकरेन ने दो-दो विकेट लिये। टिम प्रिंगल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
बंगलादेश ने नीदरलैंड को दिया 160 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

