बड़ौदा ने पुड्डुचेरी को 98 रन से हराया

Wasim14 January 20241 min read0 viewsखेल

बडोदरा 14 जनवरी (कड़वा सत्य) भार्गव भट्ट और महेश पीठिया की शानदार स्पिन गेंदबाजी की बदौलत बड़ौदा ने रविवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मुकाबले में पुडुचेरी को 98 रन से हरा दिया।
भार्गव ने आज यहां शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए 218 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुड्डुेचेरी की पूरी टीम 35.1 ओवर में 119 रन पर समेटकर अपनी टीम को जीत दिला दी। भार्गव ने 46 रन देकर छह विकेट लिए वहीं महेश पीठिया ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। भार्गव ने पहली पारी में पुड्डुचेरी के पांच विकेट लिये थे।

Share:

Comments

Leave a comment