गस्टाड 21 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने रविवार को फाइनल मुकाबले में फेब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को हराकर स्विस ओपन 2024 युगल खिताब अपने नाम किया।
स्विटरलैंड में गस्टाड के इमर्सन एरिना में आज खेले गये मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने गैर-वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी जोड़ी को एक घंटे नाै मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 10-6 से हराया।
भांबरी का इस साल का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है और ओलिवेट के साथ उनका यह दूसरा खिताब है। भांबरी ने 2023 में स्पेन में मैलोर्का चैंपियनशिप में लॉयड हैरिस के साथ एटीपी टूर पर अपना पहला खिताब जीता।
कड़वा सत्य
भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने जीता स्विस ओपन युगल खिताब

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

