भारत के दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 222 रन

Wasim26 January 20241 min read0 viewsखेल

हैदराबाद 26 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक पहली पारी में तीन विकेट पर 222 रन बना लिये है और के एल राहुल 55 रन और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
आज सुबह के सत्र में भारत ने एक विकेट पर 119 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। यशस्वी जायसवाल जो रुट के पहले ही ओवर में कल के अपने 76 रन के स्कोर में चार का इजाफा कर 80 रन पर आउट हो गये। उन्हें जो रूट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद शुभमन गिल 23 रन पर पवेलियन लौट गये। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया।
दूसरे दिन लंच तक भारत ने पहली पारी में तीन विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। भारत इंग्लैंड के पहली पारी में 246 रन अब भी 24 रन पीछे है। लंच तक केएल राहुल 78 गेंद में छह चौके की मदद से 55 रन बनाकर और श्रेयस अय्यर भी 34 रन बनाकर क्रीज हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड की ओर से लंच तक टॉम हार्टली और जो रुट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है।

राम

Share:

Comments

Leave a comment