ब्लोमफोंटेन 28 जनवरी (कड़वा सत्य) अर्शीन कुलकर्णी 108 रनों की शतकीय और मर्शीर खान 73 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने ग्रुप ए में रविवार को अपने तीसरा और आखिरी मुकाबले में 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए अमेरिका को जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की आदर्श सिंह और अर्शीन कुलकर्णी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़। भारत का पहला विकेट आदर्श सिंह 37 गेंद में 25 रन रूप में गिरा। उन्हें अतींद्र ने पर्थ पटेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मुशीर खान ने अर्शिन कुलकर्णी के बीच बड़ी साझेदारी हुई। वहीं मुशीर खान ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुशीर खान के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा हैं। उन्होंने 76 गेंद में 73 रन अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋषि रमेश ने उन्हें आरिन नादकर्णी के हाथों कैच आउट कराया। अर्शिन कुलकर्णी ने 110 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्हें अतींद्र ने पार्थ के हाथों 108 रन पर कैच आउट कराया। कप्तान उदय सहारन ने 35 रन, सचिन घस 20 रन बनाका आउट हुये। प्रियांशु मोलिया 27 रन और अरावेल्ली अवनीश 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 326 का स्कोर खड़ा किया।
भारत ने अमेरिका को 327 रनों का दिया लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

