भारत ने दक्षिण अफ्रीका दिया 212 रनों का लक्ष्य

Wasim19 December 20231 min read0 viewsखेल

केबरहा 19 दिसंबर (कड़वा सत्य) साई सुदर्शन 62 रन और के एल राहुल 56 रन के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन बनाने का लक्ष्य दिया है।
आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में उसने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चार रन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें 12वें ओवर में बर्गर ने हेंड्रिक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सुदर्शन और राहुल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

Share:

Comments

Leave a comment