धर्मशाला 07 मार्च (कड़वा सत्य) कुलदीप यादव की फिरकी की बदौलत भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को लंच तक इंग्लैंड केे 100 रन पर दो विकेट झटक दिये है।
आज यहाँ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
बेन डकेट और जैक क्रॉली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी की। बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें कुलदीप ने गिल के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद कुलदीप ने ऑली पोप 11 रन पर आउट कर भारत को लंच से पहले दूसरी सफलता दिलाई। लंच के समय तक 25.3 ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट पर 100 रन बना लिये है और जैक क्रॉली 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
भारत की ओर से पहले सत्र में कुलदीप यादव को दो विकेट मिले।
राम
भारत ने लंच तक इंग्लैंड के 100 रन पर दो विकेट झटके

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

