बेंगलुरु 23 जून (कड़वा सत्य) स्मृति मंधाना (90) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (42) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका को रविवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।
आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन ब्रिट्स की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 102 रनों की साझेदारी की। 20वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने लॉरा वुलफार्ट को अपनी गेंद पर कैच आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लॉरा ने 57 गेंदों में 61 रन बनाये। अगले ही ओवर में तेजमिन ब्रिट्स (38) रनआउट हुई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीका की कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक टिक नहीं सकी। मरिजनने कप्प (7), अन्नेका बोश (5), नडीन डी क्लर्क (26), नोंडुमिसो शंघासे (16), नोनकुलुलेको म्लाबा (शून्य) पर आउट हुई। मीक डीराइडर (26) और टुमी सेखुखुने (6) रन बनाकर नाबाद रही। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट हराया और सीरीज भी जीती

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

