चेन्नई 09 जुलाई (कड़वा सत्य) पूजा वस्त्रकर (चार विकेट),राधा यादव(तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद स्मृति मंधाना नाबाद (54) और शेफाली वर्मा नाबाद (27) रनों की शानदार पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को रिकार्ड 10 विकेट से हरा दिया है।
भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने एकतरफा अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 10.5 ओवर में 88 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (54) और शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए नाबाद (27) रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबरी पर रहीं। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन से जीत दर्ज की थी।
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

