क्वालालंपुर 28 जनवरी (कड़वा सत्य) जी तृषा (नाबाद 110 रन/ तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने मंगलवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स ग्रुप एक मुकाबले में स्कॉटलैंड को रिकार्ड 150 रनों से हरा दिया हैं।
209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम 14 ओवर में 58 रन के स्कोर पर सिमट गई। पिप्पा केली, एम्मा वाल्सिंघम ने (12-12) रन और पिप्पा स्प्राउल (11) रन बनाकर आउट हुई। नयमा शेख (10) रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से आयुषी शुक्ला ने तीन ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये । जी तृषा ने दो ओवर में छह रन देकर (तीन विकेट) और वैष्णवी शर्मा ने दो ओवर में पांच रन देकर (तीन विकेट) झटके। जी तृषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।
भारतीय महिला टीम ने स्कॉटलैंड को रिकार्ड 150 रनों से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

