मयंक अग्रवाल को मिली अस्पताल से छुट्टी

Wasim1 February 20241 min read0 viewsखेल

अगरतला 31 जनवरी (कड़वा सत्य) तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये कर्नाटका क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को बुधवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने मयंक को दर्द कम करने की दवाई दी गई है ताकि वह बेंगलुरू की यात्रा कर सकें। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मयंक एमबीबी हवाईअड्डे पहुंचे और बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।हालांकि बेंगलुरू में उन्हें आगे जांच के लिये फिर से अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment