महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंजू रानी, साक्षी चौधरी पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Wasim25 December 20231 min read0 viewsखेल

ग्रेटर नोएडा 25 दिसंबर (कड़वा सत्य) विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी और दो बार की युवा विश्व चैंपियन साक्षी चौधरी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सोमवार को महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
आज यहां ग्रेटर नोएडा के जीबीयू इंडोर स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करते हुए मंजू रानी ने गुड्डी के खिलाफ अपने अनुभव और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 48 किग्रा वर्ग में 5-0 से जीत हासिल की। मंजू रानी का क्वार्टर फाइनल में संजना से मुकाबला होगा।

Share:

Comments

Leave a comment