चंडीगढ़, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य के सबसे बड़े खेल मुकाबले
‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का एलान किया।
श्री मान ने इस मौके पर कहा कि राज्य भर में हुये इन खेलों में 4.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान राज्य भर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता 11 हज़ार खिलाड़ियों के लिए 8. 30 करोड़ रुपये की इनामी राशि जारी की जो कि खिलाड़ियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जायेगी। उन्होंने इन खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिये बधाई देते हुये उम्मीद जतायी कि यह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में राज्य के लिये यश अर्जित करना जारी रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल आठ उम्र वर्गों के 35 मुकाबले करवाये गये और पहली दफ़ा इन खेलों में रगबी, साइकिलिंग, घुड़सवारी, वुशू और वॉलीबाल शूटिंग को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार अंडर- 14,
17, 21, 21 से 30, 31 से 40, 41 से 55, 56 से 65 साल और 65 साल से अधिक उम्र वर्ग के मुकाबले करवाये
गये। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता को 10 हज़ार, रजत के लिये सात हज़ार और कांस्य पदक विजेता के लिये
पाँच हज़ार की इनामी राशि समेत कुल 8. 30 करोड़ रुपये के नकद इनाम खिलाड़ियों को दिये गये।
ठाकुर.श्रवण
मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का किया एलान

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

