मुल्तान 26 जनवरी (कड़वा सत्य) बल्लेबाजी के लिये मुश्किल मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दो दिन के खेल में ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 163 रन के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी में रविवार को 154 रन पर ढेर हो गयी। नौ रन बढ़त के साथ वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 244 रन बनाये और पाकिस्तान को जीत के लिये 254 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने के समय पाकिस्तान दूसरी पारी में चार अहम विकेट 76 रन पर गंवा चुका था और मैच में जीत के लिये उसे अभी भी 178 रनो की जरुरत है।
मुल्तान की जंग दिलचस्प मोड़ पर,पाक को जीत के लिये 178 रनो की दरकार

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

