मैं अभी रिटायर होना नहीं चाहती-मैरीकॉम

Wasim1 February 20241 min read0 viewsखेल

जयपुर 31 जनवरी (कड़वा सत्य) पदम विभूषण एवं ओलंपिक विजेता मैरी कॉम ने कहा है कि वह अभी खेल से रिटायर होना नहीं चाहती और वह अभी और खेलते रहना चाहती है।
एयू बैंक की ओर से आयोजित “बनो चैम्पियन” राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करने आई मैरी कॉम ने बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उनके रिटायरमेंट हो जाने की घोषणा की खबरों पर जब उनका ध्यान आकर्षित करने पर उन्होंने कहा कि वह अभी खेल से रिटायरमेंट होना नहीं चाहती उनकी इच्छा है कि वह अभी पांच साल भी खेले और उनमें इतनी ऊर्जा हैं लेकिन एज लिमिट के नियमों के चलते अब वह आगे देश के लिए नहीं खेल पा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment